Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्णिया में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, घंटों जाम से थमा शहर

यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई, जो लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी और फिर अररिया के लिए रवाना हुई।

24 Aug 2025

पूर्णिया में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, घंटों जाम से थमा शहर

पूर्णिया, 24 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 24 अगस्त को पूर्णिया में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुई। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए और इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।

यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई, जो लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी और फिर अररिया के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुलेट गाड़ी पर सवार होकर काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों वाहनों और पैदल चल रहे समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। जगह-जगह लोगों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्णिया शहर पूरी तरह थम गया और कई इलाकों में घंटों जाम लगा रहा। करीब 5 किलोमीटर तक लंबी कतार में वाहन और पैदल लोग खड़े रहे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर पूर्णिया–महेशपुर–चौंदपुर मार्ग, गुड्डा चौक, जीरो माइल, बेलौरी चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, रामबाग, कप्तान पुल, लाइन बाजार और रजनी चौक समेत कई मार्गों पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग 131A और पूर्णिया–अररिया मार्ग पर भी सुबह से दोपहर तक यातायात बंद रहा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को छूट दी गई थी।

इस बीच राहुल गांधी ने पूर्णिया शहर में मोटरसाइकिल चलाकर लोगों का अभिवादन किया। यात्रा पथ पर चप्पे-चप्पे पर कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता सजधज कर उनका स्वागत करते दिखे। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्थानों पर बल की तैनाती की और नागरिकों को किसी भी समस्या पर यातायात थाना प्रभारी (मोबाइल: 9031827677) और पुलिस वाहन नियंत्रक (मोबाइल: 9031827778) से संपर्क करने की अपील की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्णिया में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ा ज
यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई, जो लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी और फिर अररिया के लिए रवाना हुई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News